फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar on wrong FIR

गलत नामजदगी पर बिफरे

Tue, 03 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हादसे के बाद कार चालक के नाम की जगह ग्राम प्रधान के नाम एफआईआर दर्ज कराए जाने के विरोध में गांव डुभर किशनपुर के दर्जनों ग्रामीण एसएसपी से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


थाना तीतरों के गांव डुभर किशनपुर निवासी रणधीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण सोमवार को एसएसपी से मिले और उन्हें बताया कि 29 अक्तूबर को थाना गंगोह के फतेहपुर ढौल्ला में कार से दुर्घटना हुई थी। कार उनके गांव के ओमकार पुत्र राजा राम की थी।
विज्ञापन


चालक मौके से कार लेकर गांव में पहुंच गया था तो पीछा कर रहे कुछ युवकों ने चालक को घेर कर पीटा और कार में भी आगजनी का प्रयास किया गया था। जिस पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह और ग्रामीणों ने मिलकर चालक को बचा कर आगजनी भी नही होने दी थी और ग्राम प्रधान की सूचना पर ही थाना तीतरों पुलिस गांव से ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मगर अगले दिन पता चला कि हादसे में मरे बच्चे के परिजनों ने थाना गंगोह में कार चालक के नाम की जगह प्रधान वीरेंद्र सिंह  के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। संदीप कुमार, कुलवीर सिंह, महीपाल सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र, गोपाल, राजकुमार, यशपाल सिंह, जगपाल सिंह और कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed