फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in the case of shooting a young man

युवक को गोली मारने के मामले में हंगामा

Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the case of shooting a young man
जिला अस्पताल पर हंगामा करते बाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र में कोल्हू से गंदा पानी छोड़ने का विरोध करने पर युवक को गोली मारने के मामले में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल में पीड़ित को उपचार न मिलने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में समाज के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मुकेश वाल्मीकि निवासी सतपुरा अपने जीजा साथ गांव सांगाठेड़ा में एक कोल्हू पर काम करता है। आरोप है कि पास में ही स्थित दूसरे कोल्हू के मालिक जानबूझकर चकमार्ग पर कोल्हू का गंदा पानी छोड़ते हैं। इसको लेकर मुकेश वाल्मीकि ने उन्हें मना भी किया। इसी के चलते आरोपियों ने शुक्रवार की सुबह जब सतपुरा से मुकेश अपने जीजा के साथ घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से जांघ में गोली मार दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। आरोपियों के खिलाफ मुकेश पिता सतपाल ने कोतवाली गंगोह में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न ही जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मुकेश मेडिकल कराया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित को उचित उपचार भी नहीं दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकेश को अच्छा इलाज दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान अमित कुमार, रमेश, सुजीत घाघट, अनुज बौद्घ, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed