फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in Darul Uloom inquiry

दारुल उलूम में हंगामे की जांच के आदेश

Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
मजलिस-ए-शूरा की बैठक के दौरान दारुल उलूम में हुए हंगामे के मामले में शूरा ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि प्रबंधतंत्र ने संस्था का बचाव करते हुए कहा कि हंगामा करने वाले छात्र नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्व हैं, जो प्रबंधतंत्र और छात्रों के बीच गहरी खाई पैदा कर दारुल उलूम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को मजलसि-ए-शूरा के बजट सत्र के दौरान कुछ छात्रों ने दारुल उलूम के भीतर हंगामा करते हुए शिक्षा विभाग में तालाबंदी करने के साथ ही एक जगह पर आगजनी कर दी थी। प्रकरण को लेकर सोमवार की देर रात तक मजलिस-ए-शूरा की बैठक चलती रही।
विज्ञापन


अंत में शूरा सदस्यों ने पूरे मामले की व्यापक स्तर पर जांच कराने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बयान जारी करके कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आगजनी और हंगामा करने वाली घटना के पीछे छात्रों का नहीं बल्कि शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो संस्था प्रबंधतंत्र और छात्रों के बीच गहरी खाई पैदा कर दारुल उलूम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इस संबंध में मजलसि-ए-शूरा ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच कर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं। संस्था द्वारा दोनों घटनाओं की व्यापक स्तर पर जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही सही तथ्य व सत्यता सामने आएगी। उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed