फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar by villagers over negligence in construction of the report

रपटे के निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers over negligence in construction of the report
साढौली कदीम में रपटे के निर्माण में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम (सहारनपुर)। गांगरो नदी पर बनाए गए रपटे के निर्माण में बरती गयी लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। साथ ही प्रशासन से जांच कराने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने आठ माह पहले नदी पर रपटे का निर्माण कराया था। जिसपर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत आयी थी। ठेकेदार द्वारा रपटे का निर्माण कराए जाते समय भी ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी थी। लेकिन ठेकेदार और पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया था। जिसका खामियाजा अब जनता को भरना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते पूर्वी यमुना नहर से निकली गांगरोह नदी में जलस्तर बढ़ने से गांव उसंड के शमशान घाट का रास्ता बंद हो गया। इतना ही नहीं बाढ़ से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। कारण है कि ठेकेदार ने रपटे का निर्माण करते समय पानी का बहाव शमशान घाट की तरफ कर दिया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने एसएसपी एस चनप्पा के साथ दोपहर के समय मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम के वापस लौटने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शमशान घाट के ध्वस्त मार्ग पर प्रदर्शन किया। साथ ही रपटे के निर्माण में सरकारी खजाने के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हंगामा करने वालों में अनिल कुमार, राकेश कांबोज, यशपाल सिंह, रमेशचंद, वेदपाल, संजय, रिम्पी, अमरीश गर्ग आदि रहे। उधर इस संबंध में पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि डीएम सहित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed