फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Gift to the people of Saharanpur... New trains will run between Jammu, Chandigarh, Bathinda

UP News: सहारनपुर वालों को तोहफा... जम्मू, चंडीगढ़, फिरोजपुर, गोरखपुर, वाराणसी के बीच चलेंगी नई ट्रेनें

Mon, 16 Sep 2024 05:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Sep 2024 05:29 PM IST
सार

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए 19 सितंबर से विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, ये ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेंगी।

विज्ञापन
UP News: Gift to the people of Saharanpur... New trains will run between Jammu, Chandigarh, Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी त्योहारों को लेकर 19 सितंबर से विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जो 30 नवंबर तक चलेंगी। ट्रेनें जम्मू, चंडीगढ़, बठिंडा, फिरोजपुर, गोरखपुर, वाराणसी के बीच संचालित होंगी। चार प्लेटफार्म पर विशेष ट्रेनें रुकेंगी।
विज्ञापन

 

दरअसल, अगले महीने से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहती है। आलम यह रहता है कि ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई बार भीड़ अधिक होने के चलते यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाते हैं। इसी के चलते रेलवे त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा पूर्व में कर चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी, वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, फिरोजपुर-पटना, वाराणसी-चड़ीगढ़ आदि विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जो सहारनपुर से होकर जाएंगी। पंजाब-हरियाणा की तरफ से आने वाली विशेष ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर रुकेंगी, जबकि दिल्ली-मुरादाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनों का प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर ठहराव होगा। एक और दो नंबर प्लेटफार्म ऐसे हैं, जिन पर ट्रेनें आकर रुक जाती हैं या फिर यहीं से वापस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed