फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP government is always ready to help neighboring states: Chief Minister

पड़ोसी राज्यों की मदद के लिए हर समय तैयार यूपी सरकार : मुख्यमंत्री

Tue, 09 Sep 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
UP government is always ready to help neighboring states: Chief Minister
सहारनपुर के अंबाला रोड ​पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की मदद के लिए यूपी सरकार हर समय तैयार है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री प्रधानमंत्री की एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा पर आधारित है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने अंबाला रोड स्थित एक रिसोर्ट से इन तीनों राज्यों के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें 19 हजार किट थी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को पांच-पांच करोड़ आर्थिक मदद भी की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विमान से सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर आए। 20 मिनट तक चले संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री मानवीय संवेदना की कड़ी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है। आपदा आती है, लेकिन उससे निपटने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाता है। ऐसे में अगर समाज और विभिन्न संगठन भी खड़े हो जाएं तो बेहतर परिणाम दे सकते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की काफी घटनाएं हुई हैं, जिसे देखते हुए इन राज्यों को आर्थिक मदद भी दी गई। पीड़ितों की मदद के लिए सहारनपुर, लखनऊ और बलिया भी तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ सबसे बड़ी पीड़ा रही है, लेकिन इस बार निचले स्तर पर ही जलभराव हुआ है। सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर या उन जनपदों में जहां से यमुना नदी जा रही है, गंगा जी के मुहाने पर बिजनौर से लेकर बलिया तक हर जिले में पुख्ता व्यवस्था की गई है। बाणगंगा और हिंडन समेत तमाम नदियों में पानी ओवरफ्लो होने के कारण जहां भी हानि हुई है, वहां पर सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में जिन किसानों की फसल बाढ़ की चपेट में आई है, उनका सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही सर्वे की रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत में भी यही जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों को मिलेगी राहत : प्रदेशाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार उन पीड़ितों के साथ हर समय खड़ी है, जो आज बाढ़ जैसी विपदा झेल रहे हैं। इसी क्रम में यह राहत सामग्री और सहायता राशि भेजी जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी। पीड़ितों को राहत देने के उद्देश्य से ही आज हम सब यहां पर इकट्ठा हुए हैं।

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

सहारनपुर के अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed