फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Former village head shot himself in Saharanpur, tamancha recovered

यूपी : सहारनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान ने गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से तमंचा बरामद

Sun, 23 May 2021 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 May 2021 06:46 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रधान नशे की हालत में था, मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
UP: Former village head shot himself in Saharanpur, tamancha recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगापुर जट के पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह नशे की हालत में था, मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार जटपुरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अपने आवास पर ही था। शाम के समय घर पर ही उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र का शव लहूलुहान अवस्था में बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद किया है। हालांकि अभी यह मालूम नहीं चल सका कि किस कारण से आत्महत्या की गई है। वहीं पूर्व प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि अवैध तमंचा धर्मेंद्र के पास से मिला है, इसलिए उस पर अवैध तमंचा रखने  के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed