फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Farmer dies in accident in Saharanpur, angry villagers jammed the road

यूपी: सहारनपुर में दुर्घटना में किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 17 Feb 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Feb 2022 11:42 AM IST
सार

सहारनपुर में पशुओं को खेत पर ले जा रहे हैं किसान की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। सीओ रिजवान अहमद एवं कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया

विज्ञापन
UP: Farmer dies in accident in Saharanpur, angry villagers jammed the road
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह थानाक्षेत्र में पशुओं को खेत पर ले जा रहे हैं किसान की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। जबकि उसके भाई ने कूदकर जान बचाई दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार अपने भाई पाल्ले के साथ रोजमर्रा की तरह पशुओं को लेकर खेत पर जा रहा थे। कोहरे के कारण अचानक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक से उनके सामने आ गया ट्रैक्टर को सामने देख दोनों भाई हड़बड़ा गए। एक भाई पाल्ले ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई,  जबकि राजकुमार को ट्रैक्टर कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिसमें राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: बुढ़ाना मोड पर दो स्कूलों की बस टकराईं, दस बच्चे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया इसी बीच ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया और ग्रामीणों ने घटना के बाद जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।


सीओ रिजवान अहमद एवं कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तब जाकर मामला शांत हुआ सुचारू रूप से आवाजाही शुरू हो सकी।

मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही ट्रैक्टर चालक उनकी गिरफ्त में होगा और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed