फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has targeted on Samajwadi Party in Saharanpur

UP Election 2022 : केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा सरकार में खुलेआम घूमते थे गुंडे, घर से चोरी हो जाते थे पशु

Sat, 12 Feb 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे खुलेआम घूमते थे लेकिन, प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर माफिया के ठिकानों पर बुलडोजर चल गया।

विज्ञापन
UP Election 2022 :  Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has targeted on Samajwadi Party in Saharanpur
सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस मुद्दाहीन पार्टी है। चुनाव में जाने के लिए उनका एकमात्र मुद्दा ये है कि मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार को हटाना है। जबकि भाजपा के पास सुशासन, जनता की सेवा और श्री राम मंदिर के रूप में जनभावनाओं का इतिहास है, जिसके बल पर वो जनता के बीच वोट मांग रही है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा 10 मार्च के चुनावी परिणाम समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी में तब्दील कर देंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडे मवाली खुलेआम घूमते थे। खेतों से कृषि उपकरण और घर से दुधारू पशु चोरी हो जाते थे। उन्होंने कहा राह चलती बेटियों से छेड़खानी होती थी और आम आदमी से लूटपाट। लेकिन जैसे ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली तो बुलडोजर चलने लगे और अपराधियों के हौसले टूटने लगे। आलम ये हुआ कि अपराधी खुद थाने में पहुंचकर खुद को गिरफ्तार करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अपराध सिमट गया है और बहन-बेटियां खुली हवा में सांस ले रही है। बस यही विपक्षी पार्टियों को खल रहा है, क्योंकि उनकी संस्कृति गुंडा तत्व और अपराधियों को संरक्षण देने की रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे


उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी गुंडों और दंगाइयों की पार्टी है। कहा सपा अपराधियों को पैदा करने की फैक्टरी है। यदि समाजवादी पार्टी में से गुंडे निकाल दिए जाए तो समाजवादी पार्टी में कुछ बाकी नहीं रह जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

डिप्टी सीएम ने कहा बहुजन समाज पार्टी दलित वर्ग का वोट तो ले लेती है, लेकिन बदले में कुछ नहीं देती। वहीं कांग्रेस तो भ्रष्टाचार की इमारत पर ही खड़ी है। मौर्य ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है, इसलिए सोच समझकर अपने भविष्य के लिए मतदान करें। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed