फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022: CM Yogi will address the public today after visiting Maa Shakambhari in Saharanpur

यूपी चुनाव 2022: मां शाकंभरी के दर्शन कर आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी 

Sat, 12 Feb 2022 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Feb 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: CM Yogi will address the public today after visiting Maa Shakambhari in Saharanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र के नागल माफी और बड़गांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे शाकंभरी मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जन सभाओं की तैयारियों के लिए देर शाम तक मंच और पंडाल बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया था। हेलीपैड भी तैयार कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सिद्धपीठ शांकभरी देवी क्षेत्र के पास नागल माफी में जनसभा स्थल पर मंच बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम रामजीलाल सभा स्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सूदखोर से परेशान व्यापारी ने दी जान:  पहले बेटी गई, अब पति भी न रहे, मौत से पहले परिवार के साथ किया था मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करने का कार्यक्रम था लेकिन वह कुछ विलंब से पहंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।  

बड़गांव में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए देवबंद-नानौता मार्ग स्थित दिव्य पब्लिक स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान पर मंच व पंडाल को बनाने का कार्य देर शाम पूरा कर लिया गया। आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हेलीपैड बनाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed