फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: Crooks have firing on trader in market in Saharanpur city

सहारनपुर के बाजार में दिनदहाड़े वारदात: नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली, बाल-बाल बची जान

Thu, 07 Apr 2022 07:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

नकाबपोश बदमाशों ने बाजार में दिनदहाड़े एक वारदात को अंजाम दे डाला। गनीमत रही कि व्यापारी की बाल-बाल जान बच गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
UP Crime: Crooks have firing on trader in market in Saharanpur city
सहारनपुर में दिनदहाड़े वारदात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के कस्बा नकुड़ में दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार में व्यापारी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि निशाना चूक जाने से गोली काउंटर में धंस गई। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किरयाना व्यापारी मयंक मित्तल अपनी दुकान पर बैठे थे। मयंक के अलावा नौकर सुमित व दो ग्राहक सामान खरीद रहे थे। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इसी दौरान काले रंग की बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश दुकान के सामने से बार-बार चक्कर काट रहे थे। शक होने पर जैसे ही वह बाहर निकल कर देखने लगे तो उक्त बदमाश मुड़कर वापस आये और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि बदमाश का निशाना चूक गया और गोली काउंटर में धंस गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर सीओ अरविंद सिंह पुंडीर व कोतवाल नरेश कुमार ने काउंटर से गोली निकलवाई। सीओ ने बताया बरामद गोली 32 बोर की है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला रंजिशन लग रहा है। मामले जांच की जा रही है।
 

यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed