फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Chunav 2022 : Akhilesh Yadav attacked Modi and Yogi government, said that the most mafia include in the list of BJP

UP Chunav 2022: मोदी-योगी पर खूब गरजे अखिलेश, बोले- भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठा, जनता से किए ये बड़े वादे

Mon, 07 Feb 2022 03:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Feb 2022 03:58 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा की सूची में ही सबसे ज्यादा माफिया हैं। वहीं उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े वादे किए हैं।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 : Akhilesh Yadav attacked Modi and Yogi government, said that the most mafia include in the list of BJP
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर पहुंचे सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में योगी और मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला। इस दौरान अखिलेश यादव ने सहारनपुर की जनता से कई बड़े वादे भी किए।

विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा में जितना बड़ा नेता होता है, उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है, जबकि सपा विकास करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सहारनपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराया, लेकिन योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को गोरखपुर भेज दिया। सहारनपुर की जनता के साथ भेदभाव किया गया। लोगों को यहां समुचित उपचार नहीं मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्राओं को टेबलेट व लैपटॉप दिए जाने की घोषणाएं भाजपा सरकार के दावे हवा हवाई हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री माफिया के साथ बैठते हैं और चाय नाश्ता करते हैं। मोदी व योगी सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सपा सरकार बनने जा रही है, जिस वजह से भाजपा बौखलाई हुई है। हम ही हर वर्ग का ध्यान रखकर सरकार चलाते हैं। इस बार भी सरकार आने पर जनता से किए सभी वायदों को पूरा करेंगे और कानून व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी


मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी को बनाएंगे, युवाओं को भी देंगे रोजगार
अखिलेश ने कहा कि सहारनपुर में बन रही मां शाकभरी देवी यूनिवर्सिटी को और बेहतर बनाएंगे। क्योंकि बाबा अब यूनिवर्सिटी नहीं बना पाएंगे। वह केवल झूठ बोलते हैं। वह आज तक लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से यूनिवर्सिटी नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: केशव प्रसाद मौर्य बोले- चुनाव बाद पार्टी नेतृत्व तय करेगा मेरी भूमिका, इन बड़े सवालों के दिए जवाब

भाजपा में है माफिया 
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं भाजपा ही माफिया को संरक्षण देती है और माफिया ही भाजपा में शामिल हैं। भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह करने पर लगी है। इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को गुमराह करने के साथ दोबारा सत्ता में लौटने के सपने देख रहे हैं, लेकिन अबकी बार ऐसा होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश का युवा खूब मतदान कर सपा सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे चुनाव आचार संहिता और महामारी के हो रहे हैं, जिन्हें सपा की सरकार बनते ही वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed