{"_id":"69dd30ba88cf6f0cab047437","slug":"up-asaram-bapu-reached-saharanpur-after-16-years-followers-gathered-at-the-ashram-gave-spiritual-guidance-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आसाराम बापू 16 साल बाद पहुंचे सहारनपुर, आश्रम पर उमड़े अनुयायी, दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आसाराम बापू 16 साल बाद पहुंचे सहारनपुर, आश्रम पर उमड़े अनुयायी, दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन
Mon, 13 Apr 2026 11:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:36 PM IST
सार
Saharanpur News: जेल से छूटने के बाद आसाराम बापू पहली बार सहारनपुर स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवचन देते हुए जीवन में सकारात्मकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
आसाराम बापू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू लगभग 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सहारनपुर स्थित अपने आश्रम पहुंचे। उनके आगमन की खबर से उनके अनुयायियों में खासा उत्साह देखा गया, जो बड़ी संख्या में उनके दर्शनों के लिए आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे सत्संग स्थल पर पहुंचे आसाराम बापू ने उपस्थित संगत को संबोधित किया। उन्होंने अपने आध्यात्मिक प्रवचन में जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। अनुयायियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आश्रम में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें परिसर में जाने की अनुमति दी गई। आसाराम बापू ने सत्संग की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया और सभी से संयमित आचरण करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
इस विशेष सत्संग कार्यक्रम में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी और सेवादार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने गुरु के प्रवचन सुनकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आगमन आसाराम बापू के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जो लंबे समय से उनके दर्शन और उपदेशों का इंतजार कर रहे थे।