फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unruly tractor-trolley crushed with student's death, commotion

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत, हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Unruly tractor-trolley crushed with student's death, commotion
सड़क को जाम करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट रोड पर जवाहर पार्क के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक से जा रहे छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार ट्रैक्टर चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच लोगों ने बेहट बस अड्डे पर जाम लगा दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस जीप में भी लोगों ने तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


लोगों ने पीड़ित परिवार को नौकरी और 15 लाख रुपये की मांग की। अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजने के आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए। बुधवार को मोहल्ला मूंगागढ़ निवासी अनुपम का 17 वर्षीय पुत्र केशव सुबह लगभग सवा 9 बजे मोटरसाइकिल से दूध लेने के लिए जवाहर पार्क की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह जवाहर पार्क के मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से ईंटों से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली आ गई। ट्रैक्टर-ट्राली केशव को कुचलती हुई निकल गई और पास की ही एक दुकान के बाहर टकराकर रुक गई।

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल जाने से केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, लोगों ने केशव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केशव की मौत से लोग भड़क उठे।

लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक मेहरबान निवासी शेरपुर मुजफ्फरनगर, हाल निवासी शेखपुर कदीम को किसी प्रकार लोगों के चंगुल से बचाकर गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद लोगों ने बेहट बस अड्डे पर बसों को सड़क के बीचोंबीच तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस पर पैसे लेकर नो एंट्री में ट्रैक्टर-ट्राली निकलवाने का आरोप लगाया। पुलिस जीप पर भी लोगों ने गुस्सा निकाला और तोड़फोड़ की।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने, पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग की।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने लोगों को किसी प्रकार शांत किया। लोगों को तुरंत 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया। लगभग तीन घंटे के जाम के बाद लोगों ने लिखित में आश्वासन लेकर जाम खोल दिया।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ित परिवार को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जबकि 15 लाख रुपये के मुआवजे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।    

                    
कुछ लोगों ने बताया कि केशव बाजोरिया इंटर कॉलेज का मेधावी छात्र था। उसने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज टॉप किया था। वह इस बार कक्षा 11 वीं का छात्र था। लोगों के अनुसार वह खुद प्राइवेट काम करके अपनी पढ़ाई कर रहा था।
         
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed