{"_id":"5f5bc0ef8ebc3ea3ab790efb","slug":"university-baname-process-complete-map-will-be-made-soon-saharanpur-news-mrt5008710185","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी : बैनामे की प्रक्रिया पूर्ण, जल्द बनेगा नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी : बैनामे की प्रक्रिया पूर्ण, जल्द बनेगा नक्शा
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पुवांरका।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्य यूनिवर्सिटी की स्थापना में जमीन के बैनामों की बाधा खत्म हो गई है। जितनी जमीन खरीदी जानी थी, उसके सभी बैनामे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उस जमीन का अंतिम 22 वां बैनामा हुआ। अब यूनिवर्सिटी का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सहारनपुर जिले में राज्य विवि की स्थापना के लिए प्रदेश शासन गंभीर है, जिसके चलते इस दिशा में लगातार कदम आगे बढ़ रहे हैं। बीते करीब 20 दिन से जमीन के बैनामों की प्रक्रिया चल रही थी। पुंवारका में बनने वाली यूनिवर्सिटी के लिए 251 बीघा जमीन ले ली गई है, जिसका अंतिम बैनामा बृहस्पतिवार को करा लिया गया है। जमीन के बैनामे संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के नाम हुए हैं।
पुराने भवन को भी किया जाएगा समाहित
राज्य विवि का निर्माण पुंवारका में होना है, जहां पहले से राजकीय महाविद्यालय स्थापित है। यूनिवर्सिटी का नक्शा बनाने की तैयारी अभी चल रही है। उसमें यह भी पता चला है कि राजकीय महाविद्यालय का जो भवन है, उसका भी उपयोग किया जाएगा और उसे नक्शे में शामिल किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग इस निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित हुई है, जिसके अभियंता इसका नक्शा तैयार करा रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी मंगलवार तक नक्शा तैयार करके शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
चार चरण में बनेगा प्रस्ताव
राज्य विवि का प्रस्ताव चार चरणों में तैयार होना है, जिसमें सबसे पहले चरण में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन बनाया जाएगा। ताकि प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर और शैक्षणिक भवन में पढ़ाई का कार्य शुरू कराया जा सके। पहले चरण के तहत ही प्रशासनिक और शै क्षणिक ब्लाक का नक्शा मंगलवार तक पूरा होने की संभावना है।
राज्य विश्वविद्यालय की जमीन के लिए सभी 22 बैनामे अब पूर्ण हो गए हैं। बृहस्पतिवार को ही अंतिम बैनामा कराया गया है। अब प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। -- धीरेंद्र वर्मा, रजिस्ट्रार सीसीएसयू (प्रभारी रजिस्ट्रार राज्य विवि सहारनपुर)