फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Union workers will gherao if the officers do not improve their attitude

अफसरों ने रवैया नहीं सुधारा तो यूनियन कार्यकर्ता करेंगे घेराव

Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Union workers will gherao if the officers do not improve their attitude
शेरपुर में पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
अफसरों ने रवैया नहीं सुधारा तो यूनियन कार्यकर्ता करेंगे घेराव
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान मजदूर यूनियन लठैत की बैठक में तहसील, थानों और बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपना रवैया सुधारे नहीं तो यूनियन कार्यकर्ता उनका घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
शेरपुर खानाजादपुर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि मदनुकी में तीन मजदूरों की करंट से मौत बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। केवल मुआवजे से पीड़ित परिवारों के जिंदगी भर के दुख को खत्म नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। तहसील प्रभारी कुशल सिंह कांबोज ने कहा कि थानों, तहसील कार्यालय और बिजली कर्मचारियों का भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बिना सुविधा शुल्क लिए जायज काम भी नहीं हो रहा है। यूनियन भ्रष्ट कर्मचारियों को सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन

बैठक में विनोद कांबोज को जिला उपाध्यक्ष, तरुण सैनी को मुजफ्फराबाद युवा ब्लाक अध्यक्ष और नवीन सैनी को ग्राम अध्यक्ष तकीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बेहट तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सोमबीर सिंह, हाजी सलीम, राजबीर कांबोज, शुभम कांबोज, जावेद अंसारी, कलम सिंह, विवेक सैनी, रामेश्वर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed