{"_id":"68af50cf46fab334bb04771d","slug":"ultrasound-center-was-running-without-a-radiologist-machine-was-sealed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157331-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, मशीन सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, मशीन सील की
Thu, 28 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डिप्टी कलक्टर और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को हसनपुर चुंगी स्थित हेल्थ स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहा है। टीम ने मशीन को सील करते हुए नोटिस जारी कर दिया है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिल रही थी कि हेल्थ स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफा देने के बाद भी चल रहा है। सेंटर पर तैनात अन्य स्टाफ ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे। बुधवार को डिप्टी कलक्टर श्वेता पांडेय व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल देव ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने यहां स्टाफ से चिकित्सक के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। मौके पर बिना रेडियोलॉजिस्ट एक महिला का भी अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। अन्य मरीज बाहर बैठे थे। अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया। जांच में पता चला कि काफी दिनों से सेंटर पर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। पता लगाया जा रहा है कि सेंटर किसके नाम से चल रहा था।
-- -- -- -
-- बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भरमार है। कहीं बिना रेडियोलॉजिस्ट चल रहे हैं तो किसी के पास पंजीकरण नहीं है। ऐसे सेंटरों पर शुल्क भी निर्धारित नहीं है। पूर्व में भी कई अल्ट्रासाउंड बिना चिकित्सक व पंजीकरण के चलते मिल चुके हैं।