{"_id":"68c32392554cd7ca910773fa","slug":"two-youths-shot-in-old-rivalry-serious-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-158402-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, गंभीर
Fri, 12 Sep 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ में फायरिंग के बाद घटना स्थल पर खड़ी थार। संवाद
नकुड़। अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल पर खाना खा रहे दो युवकों को बाइक सवार छह हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि बुधवार देर रात महादेव होटल के सामने गांव सबदलपुर निवासी सुमित और गौरव निवासी गांव सहजवा अपनी थार गाड़ी में बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर छह हमलावर आए। उन्होंने सुमित व गौरव से मारपीट शुरू कर दी और गोली मारकर भाग गए। सुमित के पैर में एक और गौरव के पैर में दो गोली लगी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव सहजवा निवासी दीपक व शेखर, प्रद्युम्न, सोनित व मोनित निवासी गांव मोहद्दीनपुर तथा पंकज निवासी गांव साढ़ौली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आरोपी मोनित और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि प्रद्युम्न, दीपक, गौरव और सुमित होटल में पार्टनर थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर गौरव और सुमित का प्रद्युम्न के साथ विवाद हो गया था। प्रद्युम्न ने देहरादून में गौरव और सुमित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तभी से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
आरोपी पंकज के खिलाफ सात और मोनित के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- अशोक सिसोदिया, सीओ