फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two SP candidates claim for Deoband seat

यूपी चुनाव 2022 : देवबंद सीट पर सपा के दो प्रत्याशियों की दावेदारी

Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two SP candidates claim for Deoband seat
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे देवबंद सपा प्रत्याशी माविया अली - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर जनपद की देवबंद विधानसभा सीट से सपा की ओर से दो प्रत्याशियों कार्तिकेय राणा और पूर्व विधायक माविया अली ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी की है। दोनों का कहना है कि पार्टी की ओर से उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। हालांकि सपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की ओर से कार्तिकेय राणा ही प्रत्याशी हैं। अब देखना है कि जांच के उपरांत आरओ किसे सपा का प्रत्याशी घोषित करते हैं।
विज्ञापन


देवबंद सीट को लेकर पहले गंठबंधन के चलते सपा और रालोद के बीच खींचतान रही। बाद में यह सीट सपा के खाते में आई। सपा की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा ने 24 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद 25 जनवरी की रात को पूर्व विधायक माविया अली ने पार्टी का चुनाव चिह्न मिलने का दावा किया। उनके समर्थकों ने जश्न भी मनाया, जिस पर पुलिस की ओर से उनके और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

देवबंद से कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा को गले लगाते इमरान मस

विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद से कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा को गले लगाते इमरान मस- फोटो : SAHARANPUR



पूर्व विधायक माविया अली के चुनाव चिह्न मिलने की जानकारी पाकर कार्तिकेय राणा भी सक्रिय हो गए। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन पूूर्व विधायक माविया अली ने कलक्ट्रेट पहुंच कर सपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनका कहना है कि सिंबल उनके पास है। इसके कुछ समय बाद ही कार्तिकेय राणा ने इमरान मसूद आदि सपा नेताओं के साथ कलक्ट्रेट में पहुंच कर फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भी नामांकन पत्र में ए और बी फार्म जमा कराए है। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वो सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा का नामांकन कराने आए हैं।

कार्तिकेय ने 27 को लिया ए और बी फार्म
देवबंद सीट पर सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा ने 21 जनवरी को चुनाव चिह्न के लिए ए और बी फार्म पार्टी कार्यालय से लिया था। बताया गया है उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद माविया अली ने 25 जनवरी को ए और बी फार्म ले लिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर कार्तिकेय राणा ने फिर से 27 जनवरी को पार्टी से चुनाव चिह्न का ए और बी फार्म लिया है। बताया गया है कि जांच के दौरान भी आरओ लेटेस्ट तारीख वाले चुनाव चिह्न के ए और बी फार्म को ही मान्य मानेंगे।

अखिलेश ने कार्तिकेय के नाम पर मुहर लगाई
मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्तिकेय राणा के नाम पर मुहर लगाई है। देवबंद से सपा के प्रत्याशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा देवबंद से राणा का टिकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed