{"_id":"62001293fb926854282d8c1c","slug":"two-smugglers-caught-with-khair-wood-worth-rs-20-lakh-saharanpur-news-mrt576056467","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख की खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख की खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर और बरामद लकड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 लाख रुपये की खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर पकड़े
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी से भरे ट्रक सहित दो लकड़ी तस्करों को पकड़ा है। बरामद लकड़ी की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि चेकिंग अभियान में यमुना नगर हाईवे फ्लाईओवर के पास मुजफ्फरनगर रोड पर एक ट्रक पहुंचा, जिसमें जांच करने पर खैर की लकड़ी मिली। ट्रक में मौजूद दो लोग लकड़ियों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि खैर की उक्त लकड़ियों से भरा ट्रक बहराइच से लेकर यमुनानगर नगर लकड़ी मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने इसके कब्जे से 65 हजार की नकदी भी बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद खैर की लकड़ी का वजन 110 क्विंटल 50 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम बिलाल पुत्र सीदा निवासी खुरगाल थाना कैराना जनपद शामली और सावेज पुत्र रियासत निवासी धलापड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि ट्रक को लकड़ियों सहित सीज कर दिया गया।