{"_id":"63430a2822aec350fd21f927","slug":"two-smugglers-arrested-with-foreign-liquor-saharanpur-news-mrt6088714144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया शराब तस्कर मनोज विज
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मदिरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने दो ऐसे शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो महानगर के हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए तस्करी कर महंगी विदेशी शराब लेकर आते थे। इनके पास से भारी मात्रा शराब और डोडा पोस्त भी बरामद हुआ है।
जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, शोभित कुमार, विंद्रेश कुमार, धीरेंद्र कुमार चौधरी ने टीम के साथ ढमोला नदी के पास से शराब तस्कर मनोज विज निवासी ज्वालानगर और राजन कपूर निवासी आवास-विकास को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक स्कूटी, 33 विदेशी शराब की बोतलें और 970 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी तस्करी की शराब महानगर के हाई-प्रोफाइल लोगों को बेचते थे। आरोपी दिल्ली और चंडीगढ़ से शराब लेकर आते थे। इनके खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
संभ्रांत लोगों के घर रखते थे तस्करी की शराब
सहारनपुर। आरोपियों ने हाई-प्रोफाइल ग्राहक बना रखे थे। आरोपी शराब की पेटियां लाकर अलग-अलग ग्राहकों के घर ही रख देते थे और ग्राहकों से दो से तीन दिन में पेटी उठा ले जाने की बात कहते थे। इसके बाद आरोपी अपने ग्राहकों के यहां से पेटी से बोतलें निकालकर दूसरे ग्राहकों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन
छुड़वाने की कोशिश में जुटे रहे लोग
दोनों आरोपियों को छुड़वाने के लिए आबकारी विभाग के नवाबगंज कार्यालय पर महानगर के हाई-प्रोफाइल लोगों की भीड़ लगी रही। इतना ही नहीं, सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने भी इन्हें छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन आबकारी विभाग ने आरोपियों का चालान कर दिया।

आबकारी विभाग द्वारा पकड़ा गया शराब तस्कर राजन कपूर- फोटो : SAHARANPUR