फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two smack smugglers caught

दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
two smack smugglers caught
दो स्मैक तस्करों को पकड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने यूपी और उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 80 ग्राम स्मैक, बाइक और नकदी बरामद हुई है।

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर इंस्पेक्टर पंकज पंत ने टीम के साथ राकेश सिनेमा के पास से बाइक सवार सौरभ चांदना पुत्र केवल चांदना निवासी सुभाष नगर व रोकी उर्फ सन्नी पुत्र सुदर्शन निवासी सरबजीत नगर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 80 ग्राम स्मैक पाउडर, 10 हजार की नगदी, बाइक बरामद हुई है। आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आते थे, जिसे यह पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed