फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sisters were expelled from school on the accusation of stealing laddu

saharanpur: लड्डू चोरी का आरोप लगा दो बहनों को स्कूल से निकाला, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 13 Sep 2024 03:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Sep 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
Two sisters were expelled from school on the accusation of stealing laddu
लड्डू
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में  गांव साल्हापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर दो सगी बहनों को लड्डू चोरी करने के झूठे आरोप में स्कूल से निकाल दिया। छात्राओं के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव साल्हापुर निवासी अभिभावक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाध्यापक ने उसकी दोनों बेटियों को लड्डू चोरी करने का आरोप लगाते हुए स्कूल से निकाल दिया और धमकी दी कि टीसी में ऐसा लिख दूंगा कि भविष्य में दोनों बहनें किसी स्कूल में नहीं पढ़ पाएंगी।
विज्ञापन

एक बेटी को प्रधानाध्यापक द्वारा पीटने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त प्रधानाध्यापक पहले भी बच्चों से इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं।

उधर, बीईओ योगेश शर्मा ने बताया कि उक्त मामला आईजीआरएस के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए विद्यालय जाना था, लेकिन उक्त प्रधानाध्यापक की तबीयत खराब होने से वह अस्पताल में भर्ती हैं। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
चार बच्चों ने चोरी की थी, उनके अभिभावकों को बुलाया गया था। जिस अभिभावक ने शिकायत की है वह राजनीति से प्रेरित है। इसलिए बिना वजह मामले को बढ़ाया जा रहा है। सुबह के समय ब्लड प्रेशर ज्यादा हो गया। जिस वजह से पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हूं। - सतीश कुमार, प्रधानाध्यापक
 
घटना का पता चला है। खंड शिक्षा अधिकारी को मंगलवार शाम तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। फिलहाल प्रधानाध्यापक अस्पताल में भर्ती हैं। - कोमल, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed