{"_id":"68d19df986641c0af8004888","slug":"two-poachers-were-shot-during-the-encounter-three-were-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159205-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में दो गोकशों को लगी गोली, तीन किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में दो गोकशों को लगी गोली, तीन किए गिरफ्तार
Tue, 23 Sep 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
देवबंद/गंगोह। देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित बीबीपुर जाने वाले रास्ते पर देवबंद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने पर गोकश शाकिर उर्फ गोलू निवासी वक्फ दारुल उलूम खानकाह पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे। उधर, गंगोह पुलिस ने गांव बुड्ढाखेड़ा के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गोकशों आस मोहम्मद और इश्तियाक को पकड़ लिया। आस मोहम्मद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान उनका एक साथी भागने में सफल रहा।
सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि देवबंद कोतवाली पुलिस रविवार रात बीबीपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही है। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वह फायरिंग कर भागने लगे। कुछ दूर जाने पर उनकी बाइक फिसल कर गई। पुलिस को आते देख बदमाशों ने फिर से फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में शाकिर टांग में गोली लगने से घायल हो गिर पड़ा। शाकिर के पास से पुलिस ने तमंचा, दो खोखे, दो कारतूस तथा गोकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ चार मुकदमे देवबंद कोतवाली में गोकशी और वाहन चोरी के दर्ज हैं। उसके भागे साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान गांव बुड्ढाखेड़ा की ओर से बिना नंबर की बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख वह फायरिंग करके भागने लगे। कुछ दूर जाकर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। उन्होंने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आस मोहम्मद उर्फ आशु गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी इश्तियाक भी पकड़ा गया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस रिकार्ड में आशु पर चोरी, गोकशी व आर्म्स एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं, वहीं इश्तियाक पहले भी मोहल्ला सराय से चोरी हुए गोवंश की हत्या के मामले में नामजद है।