फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two people died with fever

बुखार ने ले ली दो और जानें

Wed, 26 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
two people died with fever
गंगोह/नागल(सहारनपुर)। गंगोह क्षेत्र में बुखार ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। चार दिन में बुखार से गांव कुंडाकला निवासी दो मासूमों सहित सात की मौत हो चुकी है। उधर, नागल क्षेत्र में भी बुधवार को बुखार से एक मौत हो गई।
विज्ञापन

 
गंगोह की बुद्धगढ़ कॉलोनी निवासी कलीराम सैनी (58) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने के बावजूद कोई फायदा नहीं होने पर दो दिन पूर्व परिजन उसे शामली में उपचार के लिए ले गए थे। मंगलवार शाम वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चार दिन में बुखार के चलते 7 लोग अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं। उधर, नगर और देहात में विकराल रूप धारण कर रहे बुखार के चलते सीएचसी में आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन 1200 तक जा पहुंची है। सीएचसी में रोजाना आने वाले मरीजों में करीब 800 मरीज बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी लैब में प्रतिदिन 120-150 तक रक्त पट्टिकाओं की जांच की जा रही है। यहां मात्र एक एलटी तैनात होने के चलते मरीजों को निजी लैबों में टेस्ट कराने पड़ रहे हैं। हालत यह है कि प्रतिदिन 15 से 25 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। बरसात के बाद क्षेत्र में खुजली के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

मगर अस्पताल में न तो पूरे साल बैंजाइल बैंजोएट आया और न ही अन्य खुजली रोधी ट्यूब उपलब्ध कराई गई। उधर, नागल क्षेत्र के गांगनौली में भी मंगलवार रात जानलेवा बुखार की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। जुमशैद की नौ वर्षीय बालिका साजिया को मंगलवार देर शाम बुखार आया। जब तक वह किसी चिकित्सक को उसे दिखाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।

नही दी जा रही क्लोरोक्वीन
सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने बताया कि सरकार द्वारा इस साल मलेरिया की रोकथाम के लिए दी जाने वाली क्लोरोक्वीन दवा के वितरण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मरीज की रक्त जांच में मलेरिया पाजिटिव पाये जाने पर ही उसे प्रेमाक्वीन दी जाती है। हालांकि उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की पूर्णता का दावा किया ।


बीडीओ को लिखा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को पत्र
गंगोह। गांव कुंडाकलां में चारों ओर कूडे़ के ढेरों के चलते गंदगी का आलम है। सफाई के अभाव में गलियों और सड़कों ने गंदे नालों का रुप ले रखा है। वहां सड़कों पर पैदल चलना भी दुश्वार है। डॉ. अनवर अंसारी ने बीडीओ को पत्र लिखकर गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खादर के 19 गांवों सहित संवेदनशील 25 गांवों में एंटी लार्वा और एंटी मलेरिया दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed