फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two new cases of corona were found, 29 active patients in the district

कोरोना के दो नए मामले मिले, जिले में 29 सक्रिय मरीज

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two new cases of corona were found, 29 active patients in the district
सहारनपुर। कोरोना के मरीज फिर से मिलने लगे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चल रही जांच में बीते आठ दिन में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि एक महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। संक्रमितों में एक पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है, हालांकि उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच नियमित रूप से चल रही है। यहां से जाने वालों और आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ लोग खांसी, जुकाम या बुखार की स्थिति में खुद भी जांच करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते आठ दिन में 29 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें 16 लोग दिल्ली, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि शहरों के हैं। यह लोग यहां रेलवे स्टेशन पर जांच कराकर गए हैं, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके जनपदों में भी स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। शेष 13 मरीज सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। इनमें एक महिला को बुखार की शिकायत है, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत में सुधार है। एक पांच साल का बच्चा भी है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। शेष 11 मरीजों में भी किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिना लक्षण वाले मरीजों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीते आठ दिन में कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर मरीज अन्य जनपदों के हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अपने स्तर से लापरवाही ना बरतें। भीड़ वाले क्षेत्रों में जाएं तो मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed