फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more people died from Corona, figure reached 47

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 47 पर पहुंचा आंकड़ा

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two more people died from Corona, figure reached 47
सहारनपुर। जनपद में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। इनके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बड़गांव क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक ने मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। युवक की रिपोर्ट सहारनपुर ही में पॉजिटिव निकली थी, मगर अन्य समस्याओं के चलते परिजनों ने उसे मेरठ में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन मेरठ से शव को लेकर अपने गांव पहुंचे हैं, जहां पूरी सावधानी के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक के परिवार से दो और लोग संक्रमित हैं, जिनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दूसरी मौत नकुड़ निवासी 60 वर्षीय महिला की हुई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। कोरोना के साथ ही अन्य समस्याओं के चलते बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 47 पर पहुंच गया है।
20 बंदी सहित 152 नए कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर। जिला जेल के 20 बंदी और आबकारी विभाग के सात लोगों सहित बुधवार को 152 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन में पॉजिटिव आने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 3124 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में जिला जेल के 20, आबकारी विभाग के सात, गागलहेड़ी के पांच, नवीन नगर के छह, काशीपुर के पांच, किशनपुरा के तीन, खलासी लाइन के चार, रंजीत नगर का एक, ज्वाला नगर का एक, सड़क दूधली का एक, ताजपुरा का एक, सीएचसी नागल का एक, मोहल्ला पीपलतला के तीन, धतोली रांघड़ के दो, गंदेवड़ के दो, चंद्रनगर का एक, पंतविहार का एक, पार्वती कॉलोनी का एक, वसंत विहार के तीन, प्रद्घुमननगर का एक, धोबीवाली मंडी का एक, मोहल्ला महल का एक, नकुड़ का एक, नैंनसोब के दो, नागल का एक, टीचर कॉलोनी देवबंद का एक, चंदेना कोली का एक, दुगचढ़ी देवबंद का एक, रामविहार का एक, चांदपुर का एक, शुगर मिल देवबंद के दो, काजीपुरा का एक, सिविल कोर्ट देवबंद का एक, जनकनगर का एक, नानौता का एक, पनियानी कासिमपुरा का एक, राघवपुरम के दो, कोलकीकला का एक, विवेक विहार का एक, हकीकतनगर का एक, अहमदबाग के दो, महाजन बेहट के तीन, उसंड का एक, इंदिरा कॉलोनी बेहट का एक, नुमाइश कैंप का एक, बसंत विहार के दो, आवास विकास के चार, छुटमलपुर का एक, गंगोह का एक, चौधरीयान नकुड़ का एक, इएसआई हॉस्पिटल का एक, लक्ष्मीपुरी कॉलोनी का एक, संभालकी शेख का एक, बेरीबाग का एक समेत आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed