फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more accused of cow slaughter arrested

स्मार्ट शिक्षण से शिक्षित होंगी दृष्टिबाधित बालिकाएं

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of cow slaughter arrested
ब्रेल लिपि के साथ आधुनिक तकनीकी से शिक्षा दी जाएगी
विज्ञापन

कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में अब ब्रेल लिपि के साथ ही आधुनिक तकनीक से बालिकाओं को शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया। इसके माध्यम से बालिकाओं को शिक्षण विकास मेें मदद मिलेगी।
सहारनपुर मंडल के एक मा़त्र स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय की स्थापना सहारनपुर में 1978 में हुई थी। इसके बाद 2016 दिसंबर में रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड रेलवे फाटक के समीप स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय बिल्डिंग बनाई गई। अब विद्यालय यहां पर चलता है। विद्यालय में एक से कक्षा दस तक करीब 60 बालिका हैं। प्रधानाचार्य समेत पांच अध्यापक हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में बालिकाओं को ब्रेल लिपि से शिक्षा दी जाती है, लेकिन अब इस विद्यालय में दृष्टिबाधित बालिकाओं को भी आधुनिक तकनीकी से शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में स्मार्ट रूम बनाया गया। इसमें डिजिटल बोर्ड व प्रोजेक्टर लगा है। इसमें सभी कक्षा के पढ़ाई लिए सभी विषय की शिक्षण सामग्री उपलब्ध है। इस सत्र जुलाई से बालिकाओं को आधुनिक तकनीकी के उपकरणों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति जसवाल ने बताया कि अब विद्यालय में ब्रेललिपि के साथ-साथ बालिकाओं को स्मार्ट कक्षा के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। क्लास में माइक के माध्यम से बोलकर बालिकाओं को समझाया जाएगा। कम विजन वाले बच्चों को जूम करके दिखाया जाएगा और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को आसानी से सीखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed