{"_id":"612dbdcfcf4ec731d546ef3f","slug":"two-killed-one-injured-in-saharanpur-after-creta-car-collided-with-tree-uncontrollably","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई क्रेटा कार, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई क्रेटा कार, दो की मौत, एक घायल
Tue, 31 Aug 2021 10:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:57 AM IST
सार
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने हैदर व अमजद दोनों (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते सलीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
accident in saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि कार सवार युवक अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खेड़ा अफगान गांव निवासी हैदर खान, अमजद खान, व सलीम सोमवार की रात को क्रेटा कार द्वारा नकुड से अपने गांव खेड़ा अफगान लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जैसे ही ये लोग नकुड फंदपुरी मार्ग पर स्थित सढौली गांव के पास पहुंचे तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा गया और कार पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
गाड़ी पेड से टकराने के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने हैदर व अमजद दोनों (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते सलीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को सुपुर्दे-खाक करने की तैयारी में लगे थे।