{"_id":"5cbb5eeabdec2213ec623e5e","slug":"two-killed-in-car-and-bike-collision-on-saharanpur-muzaffarnagar-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत
Sat, 20 Apr 2019 11:33 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
car stop red light
- फोटो : सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मेरठ निवासी चालक को हिरासत में ले लिया है।
शामली निवासी सोमीन (25) पुत्र रफीक ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता है। शनिवार को सोमीन अपनी पत्नी इमराना (23) और रशीद (65) पुत्र वजीर के साथ बाइक द्वारा देवबंद आ रहा था। सुबह करीब 10.45 बजे जब सोमीन सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचा तो साइड से मेन रोड पर चढ़ते समय उसकी बाइक मेरठ से सहारनपुर जा रही कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में सोमीन, उसकी पत्नी इमराना और बुजुर्ग रशीद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल कुलदीप सिंह पुलिस बल के साख मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इमराना को मृत घोषित कर दिया। जबकि नाजुक हालत के चलते सोमीन और रशीद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार दौरान रशीद ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि कार चालक राजेश निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ को हिरासत में लिया गया है। मृतक परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।