फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed in accidents, including farmers

हादसों में किसान समेत दो की मौत

Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including farmers
शव को ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक्सल टूटने से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। वहीं, वाहन से कुचल कर एक अन्य युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नागल के गांव सलेमपुर निवासी इंद्र सिंह का पुत्र संदीप (35) ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने लाद कर चीनी मिल में डालने जा रहा था।
विज्ञापन


ट्राली में लोड ज्यादा था। सुबह करीब आठ बजे रणखंडी रेलवे फाटक के समीप अचानक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट गया। जिस कारण अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबकर संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल चमन सिंह चावड़ा घटनास्थल पर पहुंचे तथा गन्नों के नीचे दबे संदीप को बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद संदीप का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 
वहीं, कासिमपुर और भायला मार्ग पर एक युवक की किसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एकत्र लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं  हो पाई।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी कॉलोनी में बुधवार की दोपहर करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।


परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed