फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two groups from the Scheduled Caste community clashed over the tearing of a banner.

Saharanpur News: बैनर फाड़ने पर अनुसूचित समाज के दो पक्ष आए आमने सामने

Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two groups from the Scheduled Caste community clashed over the tearing of a banner.
तीतरों। ग्राम हैदरपुर में संत रविदास जयंती के लिए लगाया गया बैनर फाड़ने से अनुसूचित समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ते देख सीओ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और किसी स्थिति को काबू में किया। देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

ग्रामीण सतकुमार ने बताया कि गांव में रविवार को संत रविदास जयंती के दौरान युवाओं ने शुभकामना संदेश का एक बैनर मंदिर पर लगाया था। आरोप है कि गांव के अनुसूचित समाज के ही दूसरे पक्ष के युवाओं ने रंजिशन बैनर को फाड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते देख किसी ने पुलिस को खबर कर दी। विवाद की सूचना पर गंगोह सीओ अशोक सिसौदिया तीतरों पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। सीओ ने उपद्रव करने वाले युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को उकसा कर ही उनके बैनर को खुर्द- बुर्द किया है। देर रात तक पुलिस बल गांव में तैनात था। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed