{"_id":"5dd0451e8ebc3e54e037250e","slug":"two-died-of-cancer-in-bargaon-area-saharanpur-news-mrt453966334","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़गांव क्षेत्र में कैंसर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़गांव क्षेत्र में कैंसर से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव क्षेत्र में कैंसर से दो की मौत
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव सहजी और टपरी में कैंसर से एक ही दिन में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में भय बना है। यहां से गुजर रही हिंडन नदी के प्रदूषित पानी को ग्रामीण इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कैंसर की बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
शनिवार सुबह टपरी निवासी 68 वर्षीय पिटम्बर पुत्र स्वरूप और सहजी निवासी 65 वर्षीय युधिष्टर पुत्र नसीब सिंह की मौत हो गई। बीते काफी दिनों से दोनों लीवर कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। इनका उपचार अलग अलग निजी अस्पतालों में चल रहा था। ग्रामीण बिजेंद्र सैनी, ध्यान सिंह, शेखर शर्मा, बृजेश सिंह, मुकेश आदि का कहना है कि गांव के पास से गुजर रही हिंडन नदी में प्रदूषित पानी बह रहा है, जिसके चलते कैंसर जैसी बीमारी फैल रही हैं। हैंडपंपों से निकलने वाला पानी भी पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सहजी, टपरी, मिर्जापुर, अंबेहटा चांद, भगवानपुर, सांवत खेड़ी आदि गांव ने लोगों ने बताया कि अंबेहटा चांद पीएचसी पर तैनात चिकित्सक यदा कदा ही आते हैं। ग्रामीणों ने इसे लेकर अफसरों के घेराव की चेतावनी दी है। उधर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बिक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि वे प्रभावित गांवों में टीम भेज कर जांच कराएंगे।
एक दशक में 300 से ज्यादा हो चुकी मौत
बड़गांव क्षेत्र के 52 गांव में पिछले एक दशक में कैंसर से तीन सौ से ज्यादा मौतें हो चुकी है। इससे पहले टपरी गांव में जयद्रथ पुत्र मोल्हड़, ज्ञान सिंह पुत्र स्वरूप, नीरज पुत्र लील्लू, बबीता पत्नी अजमेर, रितु पत्नी भोला की कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है। सहजी गांव में इससे पहले कैंसर से कृष्णपाल पुत्र सुरजा, महावीर पुत्र कृपाराम, जयपाल पुत्र मुकंदा, अतर सिंह पुत्र फूलसिंह, आस मोहम्मद पुत्र अल्लादिया, जमील अहमद पुत्र खुरसैद, मुनाजरा पत्नी अल्लादिया, गुलजार आदि अकाल मौत का शिकार बन चुके हैं।