फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two caught while foxing, one absconding

गोकशी करते दो को पकड़ा, एक फरार

Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two caught while foxing, one absconding
बड़गांव (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात पुलिस ने गांव नूनाबड़ी में छापा मारकर दो लोगों को गोकशी करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने फोर्स के साथ शुक्रवार की रात करीब दो बजे नूनाबड़ी निवासी मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। यहां पुलिस ने गोवंश कटान करते हुए असलूब पुत्र महबूब व मुस्तफा पुत्र बुन्दु निवासीगण नूनाबड़ी को धर दबोचा। जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया पुलिस ने इनके कब्जे से 180 किलो मांस, खाल, गड़ासा, छुरा, रस्सी आदि बरामद किया। पशु चिकित्सा अधिकारी देवबंद डॉ. धीरज कुमार को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई गई, जिसमें बरामद मांस की पुष्टि गोमांस के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर व्यापक रूप से गोकशी हो रही है। नूनाबड़ी में हुई इस घटना में भी पुलिस ने कई असली गोकशों को छेड़ा तक नहीं। उधर प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि आरोप मिथ्या है। पुलिस लगातार गोकशों के खिलाफ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed