फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested including ASI in liquor smuggling

शराब की तस्करी में एएसआई सहित दो गिरफ्तार--

Sat, 02 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including ASI in liquor smuggling
सहारनपुर। शहर की पॉश कालोनी में तस्करी की शराब बेचने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक एएसआई सहित दो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। देर शाम सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर की पॉश कालोनी हकीकतनगर में शराब बेचे जाने की सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय, द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्रा, सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां शराब बेचने और पिलाने के मामले में वायरलेस डिपार्टमेंट के हेड ऑपरेटर एएसआई संजीव कुमार और उनके साथ रहने वाले राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया। संजीव कुमार मूल रूप से तेजलहेड़ा छपार मुजफ्फरनगर और राजेंद्र निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना नकुड़ का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि वे सरसावा से कम कीमत में यह शराब लेकर आते थे और अधिक कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed