{"_id":"61ed9ec301bba56f801fc54a","slug":"two-arrested-for-stealing-in-temple-saharanpur-news-mrt5744784152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी करने वाले दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरी करने वाले दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक सप्ताह पूर्व अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर के पास मंदिर में निशाना बनाने वाले दो चोरों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लड्डूू गोपाल की दो मूर्ति व चोरी के पैसे बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी की रात अंबाला रोड पर पूर्वी यमुना नहर के तट पर स्थित श्री हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पंडित रामदेव शास्त्री ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। रविवार को थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित के साथ पुलिस टीम ने अंबाला रोड स्थित एक ढाबे के पास से नौटियाल पुत्र प्रीतम व नरेश कुमार पुत्र तेजपाल निवासी गांव सबदलपुर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की लड्डूू गोपाल की पीतल की दो मूर्ति, दानपात्र से चोरी किए गए 500 रुपये और पंडित के आधार कार्ड की छायाप्रति, दो छुरी बरामद हुई। आरोपियों ने मंदिर में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।