{"_id":"69d85c4215cd7a1b76075f17","slug":"truck-overturns-on-laborers-tents-in-saharanpur-district-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
Fri, 10 Apr 2026 07:41 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:41 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर डेढ़ माह से काम चल रहा है। रात के वक्त चालक बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन
मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर नागल क्षेत्र में आधी रात को गांव बोहडुपुर के पास काली नदी के निर्माणाधीन पुल पर चढ़ा बजरी से भरा ट्रक पास ही सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। हादसे के दौरान बजरी के नीचे आकर पांच मजदूर दब गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद बजरी हटाकर पांचों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां तीन मजदूरों असगर, इस्तखार, शौकीन निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर डेढ़ माह से काम चल रहा है। रात के वक्त चालक बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही 15 मजदूर छुट्टी पर गए थे। यदि वह भी टेंट में होते तो और कईयों की जान पर बन सकती थी। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि ट्रक खेड़ा मुगल क्षेत्र में बजरी लेकर जा रहा था। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन