{"_id":"5dee8f308ebc3e87ef0a7ae8","slug":"truck-laden-with-mineral-material-killed-a-bike-rider-saharanpur-news-mrt4579077188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री से लदे ट्रक ने ली बाइक सवार युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री से लदे ट्रक ने ली बाइक सवार युवक की जान
विज्ञापन
ग्राम कुतुबपुर में हादसे में मृत युवक सचिन शर्मा का फ़ाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा थाना क्षेत्र में खनन वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी ग्राम कुतुबपुर के निवासी एक युवक को खनिज सामग्री से लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। नाराज लोगों ने एसओ के सामने खनन सामग्री से लदे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर आक्रोश जताया।
ग्राम कुतुबपुर के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि कमल राणा ने बताया कि गांव के सुनील शर्मा का युवा पुत्र सचिन 24 वर्ष यमुनानगर की किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था और रोजाना बाइक से आता जाता था। सोमवार को भी सचिन सुबह आठ बजे के करीब घर से यमुनानगर जाने के लिए बाइक लेकर निकला। जैसे ही सचिन गांव से कुछ दूर पहुंचा ईदगाह के पास सामने से आ रहे रेत से भरे 10 टायरा ट्रक ने सचिन को टक्कर मारी तो वो गिर गया और ट्रक का टायर उसके हेलमेट को चकनाचूर कर सिर को कुचलते हुए निकल गया, जबकि उसकी बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती रही। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ सरसावा प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने खनिज सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रकों और डंपरों पर रोक लगाने की मांग करते हुए घटना पर आक्रोश जताया। शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राहुल देशवाल ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक पुलिस के पहुंचे से पहले ही ट्रक को छोड़कर भाग निकला। मामले में तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
बड़ा हादसा टला, रेत से भरा डंपर, ट्राली से टकराया
सुबह आठ बजे जिस समय पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल के पास खड़े थे एक और गंभीर हादसा होने से टल गया। प्रधान के प्रतिनिधि कमल राणा ने बताया कि हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया और सुबह धुंध भी थी और घटनास्थल पर पुलिस के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। इसी बीच अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ता हुआ रेत से भरा एक डंपर आया और तंग रास्ते से निकल रही एक ट्रॉली से जा टकराया। गनीमत रही की ट्रॉली को टक्कर मारकर डंपर रुक गया नहीं तो सड़क किनारे खड़े कई लोग उसकी चपेट में आकर जान गंवा बैठते। मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।