फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trouble by leaving the sewer pipeline open

खाली पाइपों को छोड़कर सड़क कर दी बंद, लोग परेशान

Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Trouble by leaving the sewer pipeline open
घंटाघर से लेकर देहरादून रोड़ सड़क पर पड़े स्मार्ट सिटी के सीविर के पाइप बंद पड़ा देहरादून रोड़ रा - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। निर्माण कंपनी की लापरवाही बार-बार सामने आ रही है। वहीं, कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके साथ ही घंटाघर स्थित देहरादून हाईवे पर पूरा होने के बाद सड़क पर सीवर के पाइप डालकर छोड़ दिए। जिससे सड़क बंद है। एक तरफ मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर पर कोर्ट रोड व देहरादून रोड पर सड़क की खोदाई कर सीवर लाइन डाली। अब अंबाला रोड की खोदाई की गई है। यहां कारोबारी राजीव तलवार का कहना है कि कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र के व्यापारियों के काम पर असर पड़ा है। वहीं, घंटाघर से देहरादून रोड पर सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज तक सीवर लाइन डालने कार्य पूरा हो चुका है। घंटाघर से रामनगर पठानपुरा वाली गली तक कार्यदायी संस्था ने सीवर लाइन के पाइप डाल रखे हैं। इससे मार्ग अवरुद्ध है। एक तरफ की सड़क से ही वाहनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में कई बार जाम में फंसकर भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी नदीम खान और शफीक अहमद का कहना है कि पाइप की वजह से बंद पड़ी सड़क के कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस मार्ग से हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के वाहनों का आवागन होता है। सड़क बंद होने से जाम लग जाता है। उन्होंने नगर निगम से पाइप हटवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बारिश से ज्यादा बुरा हाल
स्मार्ट सिटी कार्यदायी संस्था द्वारा जिन जगह पर कार्य कराया गया। वहां पर सड़क भी नहीं बनाई गई है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सड़क न बनने की वजह से कीचड़ फैलता है। बुधवार को थोड़ी देर की बारिश से यहां कीचड़ फैल गया था। ऐसी ही स्थिति हकीकतनगर के कुछ इलाकों और कोतवाली सदर बाजार मार्ग की बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
जिन जगह पर कार्य पूरा हो गया है, वहां से पाइप हटवाए जाएंगे और सड़क को भी जल्द बनवाया जाएगा। अगर में इमसें कार्यदायी संस्था ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।-ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed