फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tricolor stuck in permission before traveling

तिरंगा यात्रा से पहले ही अनुमति में अटका रोड़ा

Fri, 22 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tricolor stuck in permission before traveling
तिरंगा यात्रा से पहले अनुमति में अटका रोड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नाम पर 25 जनवरी को तिरंगा यात्रा के आयोजन की अनुमति में रोड़ा अटक गया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं जो संगठन के नाम पर यह आयोजन करना चाहते हैं। महासभा की ओर से फिलहाल ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है।
योगेंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों की ओर से बताया गया कि उनके संज्ञान में आया है कि उनके संगठन के नाम पर इस तिरंगा यात्रा की अनुमति के लिए नगर कोतवाली और थाना सदर में आवेदन किए गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक के निधन के कारण 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसलिए 15 फरवरी तक ऐसे किसी भी आयोजन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद यदि संगठन के नाम पर असामाजिक तत्व अनुमति मांगने आते हैं तो यात्रा की अनुमति न दी जाए। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने इस मामले में संबंधित थानों के साथ ही एलआईयू को भी किसी अनुमति से पहले पूरी पड़ताल के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई
- महासभा की ओर से यह भी कहा गया कि रोडवेज बस अड्डे पर शौचालय में तोड़फोड़ करने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने भी हिंदू महासभा और अन्य संगठनों के नाम का सहारा लिया है। महासभा ने मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed