फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tributes paid to Patel and Indira Gandhi

पटेल और इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Patel and Indira Gandhi
पटेल और इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर, 31 अक्तूबर। कमिश्नरी और कलक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और अधिकारियों और कर्मचारियों को एकजुटता की शपथ दिलाई गई।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कमिश्नरी परिसर में सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस सभी लोगों को एकजुट होकर रहने का संदेश देता है। जिससे प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाया जा सकें। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही वह भावना है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जाति, वेशभूषा, सभ्यता एवं संस्कृति के लोगों को एक सूत्र में पिरोए रखती है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के असाधारण कार्यों को याद करके उनको आत्मसात करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भारत में विविधताएं हैं उतनी शायद ही विश्व के किसी अन्य देश में देखने को मिलें। राष्ट्रीय एकता की भावना सभी को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed