{"_id":"63ffa52e8486ec3805011e64","slug":"trains-canceled-due-to-track-work-in-deoband-passengers-upset-saharanpur-news-c-14-1-138541-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद में ट्रैक पर काम होने से निरस्त रही ट्रेनें, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद में ट्रैक पर काम होने से निरस्त रही ट्रेनें, परेशान हुए यात्री
Thu, 02 Mar 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में रेलवे स्टेशन ट्रैक पर काम करते कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देवबंद में रेलवे ट्रैक पर काम होने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। बुधवार को इंटरसिटी, सुपर, सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि गोल्डन टेंपल, इंदौर एक्सप्रेस को वाया पानीपत और उज्जैनी एक्सप्रेस को शामली रेल मार्ग से निकाला गया। जिस वजह से यात्री परेशान हुए।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन के देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जिसके चलते रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया हुआ है। देवबंद रेलवे स्टेशन पर काम चार मार्च तक चलेगा। उसके बाद ही ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी।
बुधवार को जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस, अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी, सहारनपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट, सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस नहीं चली। मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस दिल्ली से वाया पानीपत होकर गुजरी। उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस शामली रेल मार्ग से होकर चली।
विज्ञापन
-तीन माह पटरी पर आई जनसेवा एक्सप्रेस
कोहरे के कारण दिसंबर से रद्द चल रही अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस का बुधवार से संचालन शुरू हो गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित रेल मार्ग पर चलने लगी है। अभी तक उक्त ट्रेन सहारनपुर तक ही आ रही थी।