{"_id":"6197e08dae21ba230f6a96f5","slug":"training-the-educated-unemployed-to-fight-against-corona-saharanpur-news-mrt565496971","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग के लिए शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग के लिए शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर कोरोना की तीसरी लहर से जंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एसबीडी जिला अस्पताल के सभागार में एक नवंबर से प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें युवाओं को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोरोना की दोनों लहर में देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी महसूस की गई। ऐसे में देशभर में निजी स्वास्थ्य कंपनियां शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार कर रही हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर सरकार को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मुहैया कराए जा सकें। सहारनपुर में जीई हेल्थकेयर कंपनी यह काम कर रही है। उसकी ओर से एसबीडी जिला अस्पताल के सभागार में युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कोरोना संक्रमित मरीज का बुखार, ऑक्सीजन का स्तर, पल्स रेट, रक्तचाप आदि चेक करना। ऑक्सीजन लगाना, किस मरीज को कितनी ऑक्सीजन देनी है तथा इंजेक्शन देना, ग्लूकोज लगाना, पीपीई किट पहनना, मरीज के इलाज के साथ ही खुद को सुरक्षित रखना आदि सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षुओं का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। संवाद
दो लाख का है बीमा
युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 125 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षु का दो लाख रुपये का बीमा कंपनी की ओर से किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी प्रशिक्षु के साथ अप्रिय घटना होती है। कंपनी की ओर से उसके परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चार माह का प्रशिक्षण
जनपद में 260 युवाओं को स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार किया जा रहा है। इनका प्रशिक्षण चार माह का रहेगा। प्रशिक्षण एक नवंबर से चल रहा है, जिसे शुरू हुए अभी 20 ही दिन हुए हैं। उन्हें प्रशिक्षित लोगों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर के लिए जीई हेल्थ केयर कंपनी के द्वारा स्वास्थ्यकर्मी तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी जनपद में 260 स्वास्थ्यकर्मी तैयार कर रही है, जिनका प्रशिक्षण चार माह का है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो सरकार इन युवाओं को कंपनी से हायर कर इनसे काम ले सकेगी।-संजीव कुमार, सेंटर हेड, जीई हेल्थ केयर
प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत जीई हेल्थ केयर द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार किया जा रहा है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो इन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों से काम लिया जा सकेगा। - डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल