{"_id":"61e45bd436557b5456512ccc","slug":"training-of-polling-staff-will-run-for-five-days-saharanpur-news-mrt5735712172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन तक चलेगा मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन तक चलेगा मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जनपद में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 16153 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 21 से 27 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में मतदान कर्मचारियों को ईवीएम से लेकर प्रपत्रों को भरने तक की जानकारी दी जाएगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद के 16153 मतदान कर्मचारियों को बाजोरिया इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन करीब 3260 कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण 21, 22, 24, 25 और 27 जनवरी को होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद के 16163 मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पांच दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। जिससे मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्य सुचारु रूप से कराया जा सके।
विज्ञापन
एक नजर में जनपद में चुनाव
निर्वाचन की अधिसूचना 21 जनवरी
नामांकन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी
मतदान 14 फरवरी
मतगणना 10 मार्च