{"_id":"621d125f70990347be059c3b","slug":"training-of-counting-staff-will-be-held-on-march-5-and-9-saharanpur-news-mrt5787286137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और नौ मार्च को होगा मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और नौ मार्च को होगा मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव में मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए मतगणना कर्मियों को पांच और नौ मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना 392 कर्मचारी करेंगे। इसके अलावा 40 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे।
10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों में तेजी गई है। सेंट्रल वेयरहाउस परिसर में होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगायी जाएंगी। इस बार एक हाल में सात टेबल ही लगेंगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात होंगे। जनपद की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 392 कर्मचारी पर्याप्त रहेंगे। उनके साथ ही दस प्रतिशत मतगणना कर्मचारी अतिरिक्त रहेंगे। इसके चलते 432 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दो दिन होगा।
यह रहेगी मतगणना की स्थिति ---
विधानसभा सीट --------- मतदेय स्थल ---------- चक्र
बेहट ------------------------ 439 ------------------- 32
नकुड़ ----------------------- 421 ------------------- 31
सहारनपुर नगर ------------ 481 ------------------- 35
सहारनपुर ------------------ 397 ------------------- 29
देवबंद ---------------------- 401 ------------------- 29
रामपुर मनिहारान --------- 365 ------------------- 27
गंगोह ---------------------- 453 -------------------- 33
-------------------
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।