फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Training of counting staff will be held on March 5 and 9

पांच और नौ मार्च को होगा मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Training of counting staff will be held on March 5 and 9
सहारनपुर। जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव में मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए मतगणना कर्मियों को पांच और नौ मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना 392 कर्मचारी करेंगे। इसके अलावा 40 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे।
विज्ञापन

10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों में तेजी गई है। सेंट्रल वेयरहाउस परिसर में होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगायी जाएंगी। इस बार एक हाल में सात टेबल ही लगेंगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात होंगे। जनपद की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 392 कर्मचारी पर्याप्त रहेंगे। उनके साथ ही दस प्रतिशत मतगणना कर्मचारी अतिरिक्त रहेंगे। इसके चलते 432 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दो दिन होगा।
विज्ञापन

यह रहेगी मतगणना की स्थिति ---
विधानसभा सीट --------- मतदेय स्थल ---------- चक्र
बेहट ------------------------ 439 ------------------- 32
नकुड़ ----------------------- 421 ------------------- 31
सहारनपुर नगर ------------ 481 ------------------- 35
सहारनपुर ------------------ 397 ------------------- 29
देवबंद ---------------------- 401 ------------------- 29
रामपुर मनिहारान --------- 365 ------------------- 27
गंगोह ---------------------- 453 -------------------- 33
-------------------
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed