{"_id":"6106e6fc8ebc3e83e674fa2a","slug":"trained-graduate-teacher-exam-will-be-held-at-nine-centers-saharanpur-news-mrt550036472","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ केंद्रों पर होगी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ केंद्रों पर होगी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा सात और आठ अगस्त को होगी। परीक्षा के लिए जिले भर में नौ केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासनिक स्तर से परीक्षा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। रविवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि सात और आठ अगस्त को होने वाली परीक्षा दोनों पालियों में होगी। डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर परीक्षा की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुुकी हैं। प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन-तीन परीक्षा केंद्रों पर सचल दल, प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन ले जाना वर्जित रहेगा। केंद्र पर इंटरनेट की सुविधा परीक्षा के दिन बंद रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी मोबाइल लेकर आता है तो वह बाहर ही रखवाया जाएगा। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट के बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। आधार कार्ड का प्रवेश पत्र से मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेेश दिया जाएगा।
इन कॉलेजों को बनाया परीक्षा केंद्र
-एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड।
-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
-जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड।
-एचएवी इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड।
-गुरु नानक इंटर कॉलेज।
-इस्लामिया इंटर कॉलेज।
-राजकीय इंटर कॉलेज नेहरु मार्केट।
-गौरी शंकर इंटर कॉलेज हसनपुर दिल्ली रोड।
-एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर।