{"_id":"6101a23b8ebc3eb2be204ee3","slug":"trained-graduate-biology-exam-will-be-held-in-five-centers-saharanpur-news-mrt5494760113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों में होगी प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों में होगी प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) जीव विज्ञान की परीक्षा 31 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया परीक्षा एक पाली में सुबह 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगी। प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल तथा प्रत्येक केंद्र में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक तैनात किया। सभी को उनका दायित्व समझा दिया। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन एवं अन्य आईटी या इलेक्ट्रिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, संवाद का अन्य साधन लेकर जाना वर्जित रहेगा। केंद्र में इंटरनेट की सुविधा जैसे वाईफाई आदि परीक्षा के दिन बंद रहेगी। यदि कोई व्यक्ति मोबाइल लेकर आता है तो उसे मोबाइल बाहर ही छोड़ना होगा।
परीक्षा केंद्र पूर्ण रूप से साफ हो, बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो, पेयजल एवं शौचालय साफ हों, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट के बाद किसी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा समाप्ति से पहले कोई अभ्यर्थी बाहर नहीं आ सकेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। उसके मिलान करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई होगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला निरीक्षक और महिला पुलिसकर्मी लेंगी। बैठक में एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एसडी इंटर कॉलेज बेहट रोड।
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहट रोड।
गुरु नानक इंटर कॉलेज, सहारनपुर।
इस्लामिया इंटर कॉलेज, सहारनपुर।
एसएएम इंटर कॉलेज निकट घंटाघर।