फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train run on broken track, collision accident

टूटे ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन, टला हादसा

Mon, 04 Sep 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Train run on broken track, collision accident
टूटी पटरी को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मुरादाबाद रेल मार्ग पर रविवार को टूटे ट्रैक से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। कुछ ही देर बाद इसी ट्रैक से जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन आनी थी।
विज्ञापन


ट्रैक टूटा होने का पता चलते ही रेलवे के अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रैक ठीक कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर 12 बजे मुरादाबाद रेल मार्ग पर ढमोला नदी पुल के नजदीक खानआलमपुरा में वेंडरों ने ट्रैक टूटा पड़ा देखा। इसकी सूचना वेंडरों ने रेलवे के अधिकारियों की दी तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कराकर काम शुरू किया गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले ही इस ट्रैक से मालगाड़ी निकली थी।

वहीं, दो घंटे देरी से चल रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन भी इसी ट्रैक से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। जो बाद में दूसरे ट्रैक से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।


गनीमत रही कि समय रहते अधिकारियों को ट्रैक टूटे होने की जानकारी मिल गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दो घंटे के कार्य के बाद ट्रैक को ठीक करा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed