फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic signal and CCTV installation work started

शुरू हुआ ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगाने का कार्य

Sat, 11 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic signal and CCTV installation work started
नवाबगंज चौक पर कैमरे व ट्रैफिक सिंग्नल लगाने की शुरुआत करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में स्मार्ट सिटी योजना की परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगाने का काम शुक्रवार से नवाबगंज चौक से शुरू किया गया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अनेक परियोजनाओं पर कार्य होने हैं। नगर निगम परिसर में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से शहर की यातायात और अन्य व्यवस्थाएं संचालित होंगी। इसी क्रम में शुक्रवार से शहर में सीसीटीवी और ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए शहर में अनेक स्थानों पर खोदाई कराई गई है। इसी के चलते कुछ जगहों पर लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ ही माह में शहर में विकास कार्य नजर आएंगे। इस मौके पर एनईसी के प्रोजेक्ट मैनेजर शारिक अब्बास, डॉ. राजेश नारंग, डॉ. अजय, सचिन उपाध्याय, प्रदीप धीमान और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed